रक्षाबंधन पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया
डीपी न्यूज नेटवर्क
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे में रक्षाबंधन पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया । प्रातः से ही बाजार में राखिये व मिठाइयो सहित अन्य खरीददारी के साथ दुकानदारो ने ग्रहको के लिए राखिये में अलग अलग वैरायटिया देखने को मिली वही श्रावण पुर्णिमा सोमवार मास भाद्रपद में शुभमुहर्त में भाइयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीपक जलाकर आरती कर रक्षा सूत्र बांधकर श्रीफल व नगदी देकर दीर्घआयु की कामना की वही भाइयो ने बहिनो को उपहार भेट किये वही घरो में विभिन्न प्रकार के व्यजंन बनाये गये । श्यामकनाथ महादेव व जागेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओ की भीड उमडी ।
