ऋषभदेव में बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के विरोध में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विप्र फाउंडेशन जॉन (1-A) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा एवम् फाउंडेशन पश्चिम देहात अध्यक्ष सुरेश शर्मा के निर्देसानुसार सनातन विरोधी द्वारा बांग्लादेश मे हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार के विरोध मे माननीय राष्ट्रपति एवम् प्रधानमंत्री के नाम उप खंड अधिकारी महोदय को विप्र फाउंडेशन ब्लॉक ऋषभदेव द्वारा ज्ञापन दिया गया देहात जिला मंत्री हनुमंत रावल ने ज्ञापन का वाचन कर मांग की कि भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश मे रह रहे हिंदुओ की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाया जाए । जिसमे जिला युवा महा मंत्री धीरज त्रिवेदी, जिला महिला प्रकोष्ठ रेखा रावल, ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण त्रिवेदी ,ब्लॉक युवा अध्यक्ष दीपक अर्धवी ,महामंत्री हितेष विप्र, फाउंडेशन नगर महामंत्री त्रिभुवन रावल सहित सेकड़ो विप्र बंधु उपस्थित हुए सभी विप्र बंधुओ का नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया
