मावली क्षेत्र के विद्यालयों में ली नशा मुक्ति की शपथ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित अन्य समस्त कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने एवं अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

मावली एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में शपथ लेने के कार्यक्रम प्रातः 9 बजे आयोजित किये गए । मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूँगा। न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करायेंगे।

फतहनगर, चंगेड़ी, साकरिया खेड़ी, नाहरमंगरा, ढ़ूंढ़िया, विजनवास, बांसलिया, डबोक, आमली, बड़गांव, वारणी, धोलीमंगरी, सिंधु, आसोलिया की मादड़ी, चंदेसरा, जावड़ आदि विद्यालयों में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!