भगवान केसरिया नाथ के चरणों में नमन कर पंचायती राज चुनाव का आगाज करेंगे डोटासरा : विधायक डॉ परमार
ऋषभदेव, डीपी न्यूज नेटवर्क । भगवान केसरिया नाथ के चरणों में नमन कर पंचायती राज चुनाव का आगाज करेंगे डोटासरा। उक्त जानकारी देते हुए खेरवाड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ दयाराम परमार ने कहा कि उदयपुर जिले के पंचायती राज के चुनाव का आगाज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भगवान श्री केसरिया नाथ के चरणों में नमन करेंगे। परमार 21 अगस्त को होने वाले नवीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय ऋषभदेव के शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीतिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। परमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को मीटिंग करने के लिए किराए पर भवन लेने पड़ते थे लेकिन मेरी यह दिली इच्छा थी कि कांग्रेस को मीटिंग करने के लिए एक उचित भवन की में व्यवस्था कर सकूं जो मैंने किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष हंजाराम मीणा ने कहा कि डॉ दयाराम जी परमार ने लाखों रुपए खर्च करके इस भवन को बनाया है जो काबिले तारीफ है । पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार जैन ने कहा कि दयाराम जी परमार के इस उपकार को आने आने वाली पीढ़ियां याद करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने सभी को एकजुट होकर के आने वाले पंचायती राज चुनाव के टिप्स दिए तथा सबको संगठित होकर एकजुट रहने की बात की और डॉक्टर दयाराम परमार का नवीन कार्यालय बनाने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधान केसर देवी मीणा, जिला परिषद सदस्य विजय राम मीणा, देहात जिला के सचिव कांतिलाल कलाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश वाणावत, उप प्रधान शंकर लाल मीणा ,संगठन महामंत्री दिलीप कुमार मीणा ,नरेंद्र कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह परमार ,अमरचंद, हीरालाल मीणा, मनोहर सिंह परमार ,ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मीणा ,सरपंच बद्री लाल मीणा, थावरचंद मीणा, शांतिलाल मीणा, अनीता देवी मीणा, शांतिलाल मीणा, चंपालाल मीणा, कावरचन मीणा, नाथूलाल मीणा, सतीश मीणा, सूरजमल मीणा, ब्लाक महासचिव धूलेश्वर मीणा, पूर्व सरपंच हरीश मीणा, ब्लॉक सचिव शिवराम मीणा, पार्षद महावीर जैन, दशरथ मीणा ,अशोक जी, दिनेश मीणा, अर्जुन मीणा, लक्ष्मण सिंह मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
