ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 15.50 लाख रुपए ठगे, मामला दर्ज

बिछीवाड़ा थाने में 15.50 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज करवाया गया है। यूक्रेन और फिर किर्गिस्तान से एमबीबीएस कर रहे दोस्त ने ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर उससे ठगी की। वहीं, आरोपी की ओर से दिए गए 2 चेक भी बाउंस हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार सूरज (23) पुत्र कांतिलाल पटेल निवासी छापी ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2019 से वह यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहा था। आरोपी शाहिद चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी नोएडा उत्तरप्रदेश भी उसके साथ ही एमबीबीएस कर रहा था। इस वजह से दोनों में जान पहचान थी। वर्ष 2021 में यूक्रेन युद्ध हो गया और सभी एमबीबीएस स्टूडेंट किर्गिस्तान देश चले गए। आरोपी शाहिद भी वहीं आ गया। दोनों एक ही बैच के स्टूडेंट होने के साथ ही एक कमरे में रहने लगे, जिससे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई।

12 फरवरी 2023 को आरोपी शाहिद चौहान ने ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश करने के लिए 6 लाख 31 हजार रुपए की आवश्कता बताई। इस पर उसने ये रुपए उसे दे दिए। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को आरोपी ने 5 लाख रुपए की ओर जरूरत बताई। इस पर उसने कहा कि उसके पास ओर रुपए नहीं है। आरोपी ने 2-3 महीने में रुपए लौटाने का भरोसा दिलाया। जिस पर उसने अपने रिश्तेदारों से 5 लाख रुपए उधार लेकर उसे दिए। लेकिन उसने ये रुपए समय पर वापस नहीं दिए।

14 मार्च 2024 को आरोपी शाहिद चौहान भारत आ गया। इसके बाद वह भी 26 अप्रैल को भारत आ गया। 7 मई को आरोपी ने फिर से उसे काल किया और 2 लाख रुपए की सख्त आवश्यकता बताई। इस और उसने कहा कि पहले से दिए रुपए ही आज तक नहीं दिए है। अब उसके पास रुपया नहीं है। इस पर उसने कहा कि ट्रेडिंग बिजनेस में वह फंस गया है। उसे 2 लाख रुपए नहीं मिले तो वह पहले दिए 13.50 लाख रुपए भी वापस नहीं दे सकेगा। इस पर उसने रुपए डूबने के डर से 2 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद कई बार मांगने पर भी आरोपी ने रुपए नहीं लौटाए। वहीं, आरोपी की ओर से दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। इस पर पीड़ित ने आरोपी शाहिद चौहान के खिलाफ ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश के नाम पर 15.50 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!