आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । शिरोमणि आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस 04अगस्त को मनाया गया , पतंजलि योग समिति उदयपुर के योग समन्वयक योगी अशोक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मीठा नीम(कड़ीपत्ता), साहिजन नागदोन, सदाबहार, पत्थर चट्टा, एरंड आदि के औषधीय पौधों का वितरण दुर्गा नर्सरी – सुखाडिया समाधि पर किया गया ,कार्यक्रम*के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध वैद्यराज शोभालाल जी औदीच्य मुख्य चिकित्साधिकारी राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय ,सिंधीबाजार, उदयपुर थे
विशिष्ट अतिथि श्री दलपत जी बातरा सेवानिवृत क्षेत्रीय वन अधिकारी थे कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए वैद्यराज शोभालाल औदीच्य ने आचार्य बालकृष्ण जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए जड़ी बूटी के औषधीय पौधों के गुण उनका उपयोग उनका संरक्षण व पर्यावरण को बचाने योग आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।दलपत जी बातरा ने पेड़ पौधों के संरक्षण एवम पर्यावरण को स्वच्छ रखने इस मौसम में नीम, पीपल, बरगद , सहिजन, जामुन, अर्जुन, गिलोय, तुलसी, आदि केअधिकाधिक पौधों का रोपण करनें हेतु आम जन को प्रेरित किया।कार्यक्रम मे सहयोग मुकेश पाठक, योगी अशोक जैन, हर्षवर्धन सिंह चौहान का रहा ,धन्यवाद मोहन सिंह शक्तावत ने प्रदान किया कार्यक्रम में मांगीलाल जेलिया, नरेश पालीवाल, हीरालाल सुथार, गुलाब सिंह राव, योगी अशोक जैन, मुकेश पाठक, भगवती लाल कुमावत श्रीमती प्रीति सुमेरिया, लक्ष्मी शर्मा, गीता मालवीय, प्रेमलता मेनारिया, दुर्गा जैन, हर्षवर्धन चौहान,आदि उपस्थित थे।
