सुथार को इको रेसकयूइर्स फाउंडेशन ने किया सम्मानित
मावली, ओमप्रकाश सोनी । नगर के कमलेश सुथार को जयपुर में इको रेस्क्यूइर्स फाउंडेशन की तरफ से स्नेक अवेयरनेस वर्कशॉप का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पूरे राजस्थान से सभी रेस्क्यू और वन विभाग के कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जॉय ने राजस्थान में पाए जाने वाली विभिन्न सांपों की प्रजातियों के बारे में बताया एवं एवं स्नेक बाइट होने पर क्या फर्स्ट ऐड करना चाहिए उसके बारे में डॉक्टर ने जानकारियां दी जिसमें जयपुर के डीएफओ भी मौजूद थे।एवं पूछे गए सभी सवालों के जवाब भी दिए गए इसी कार्यक्रम में मावली के वन्य जीव परिरक्षक कमलेश सुथार ने सांपों से आए दिन होने वाली मौतों का कारण जानकारी का अभाव एवम् झाड़ फूंक को बताया यहां उन्होंने बताया कि इस सर्पदंश से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर पोस्टर छपवा के मावली तहसील के प्रत्येक स्कूल में बच्चों को जानकारी देंगे और बच्चों के माध्यम से जन-जन तक यह जानकारी साझा करेंगे ताकि आने वाले सालों सर्पदंश से कम से कम मावली तहसील में किसी की भी मौत ना हो यही इनका उद्देश्य है।
