बेसमेंट में कोचिंग चलाने पर डुंगरपुर प्रशासन सख्त : परिषद ने 3 सेंटर किए सील, 2 सेंटर को 24 घंटे में खाली करने का नोटिस

दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट में पानी भरने से हुए हादसे के बाद डूंगरपुर में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ओर नगर परिषद की टीम ने डूंगरपुर में 5 सेंटर पर कार्रवाई की। इनमें 3 सेंटर को सील कर दिया है, जबकि 2 सेंटर को 24 घंटे में खाली करने की मोहल्त दी है। वहीं, परिषद ने बेसमेंट में चल रहे 39 सेंटर को चिह्नित किया है, जिनके खिलाफ अगले दिनों में कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशों पर गुरुवार को नगर परिषद की टीम बेसमेंट में चल रहे सेंटर पर पहुंची। नगर परिषद ने शहर के गांधी आश्रम में संचालित एप्पल एनिमेशन के सेंटर को सील कर दिया। प्रतापनगर में स्थित अनुभव एजुकेशन कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया है। इसके अलावा हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक लाइब्रेरी के भी बेसमेंट में संचालित होने पर उसे भी सील कर दिया है।

वहीं, हॉस्पिटल रोड पर ही 2 प्राइवेट हॉस्पिटल चलने पर उन्हें अगले 24 घंटे में खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे 39 सेंटर को चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!