चुंडावत बने शारीरिक शिक्षक वाकपीठ खेमली ब्लॉक के पहले अध्यक्ष,सभी आठ पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । नव गठित खेमली पंचायत समिति में प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयो की ब्लॉक स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी मोरठ के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी एवं सुधीर शर्मा के निर्देशन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधारीपुरा के तत्वाधान मे राणेरा महादेव मंदिर ढूंढिया (मावली) में आयोजित शारीरिक शिक्षकों की एक दिवसीय संगोष्ठी में संपन्न हुए।

चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमे राउप्रावि जुनावास के शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह चुंडावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस प्रकार चुंडावत नवगठित पंचायत समिति में पहली बार गठित राजकीय शारीरिक शिक्षकों की वाकपीठ के पहले अध्यक्ष बन गए। खेमली पंचायत समिति की शारीरिक शिक्षक वाकपीठ प्रथम कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

  • संरक्षक- जगन्नाथ सिंह चुंडावत
  • सभाध्यक्ष- मोतीलाल डांगी
  • अध्यक्ष -अर्जुन सिंह चुंडावत
  • उपाध्यक्ष- महेंद्र सिंह सारंगदेवोत
  • सचिव- कैलाश जोशी
  •  कोषाध्यक्ष- सुनील वया
  • मीडिया प्रभारी -गोपाल मेहता
  • संगठन मंत्री- मोतीलाल भगोरा

मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी निर्धारित पदों के लिए नाम का प्रस्ताव अलग-अलग प्रस्तावकों द्वारा रखा गया जिस पर सदन ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!