ऋषभदेव : उदयपुर अहमदाबाद नेशनल हाइवे 48 पर बालाजी होटल के समीप काल बनकर दौड़ी बोलेरों, काम के लिए जा रहे 4 चचेरे भाइयों को कुचला, चारों की मौत

उदयपुर अहमदाबाद NH 48 पर शुक्रवार देर रात ऋषभदेव थाना क्षेत्र के बालाजी होटल के समीप तेज रफ़्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चारों चचेरे भाइयों को कुचल दिया । चारों युवकों की मौत हो गई। चारों ही युवक एक ही परिवार के व चनावदा निवासी बताए जा रहे है। मृतक चारो भाई राजेंद्र पिता लालू, विनोद पिता लक्ष्मण, अशोक पिता मांगीलाल, जालमचंद पिता शंकर निवासी सिंघात फला चनावदा के रहने वाले थे।

अहमदाबाद जा रहे थे चारों भाई,काम ना मिलने की सूचना पर होटल के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे 

मिली जानकारी के अनुसार परसाद के चनावदा निवासी चारो भाई अहमदाबाद में काम करते है काम के लिए अहमदाबाद जा रहे थे की दो भाई बाइक पर आगे निकले थे की फोन पर सूचना मिली कि अत्यधिक बारिश के कारण वहा पर अभी काम मिलना मुश्किल है जिससे दोनों रोड साइड खड़े होकर पीछे आ रहे भाइयों का इंतजार कर उनके आने पर होटल के समीप खड़े होकर बात कर रहे थे की तभी तेज रफ़्तार में बोलरो वाहन चालक आया और चारो को चपेट में ले लिया । सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों ऋषभदेव सीएचसी लाए जहा अशोक कुमार (20) पुत्र मांगीलाल और जालम (25) पुत्र शंकर मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद (20) पुत्र लक्ष्मण मीणा और राजेन्द्र (22) पुत्र लालू मीणा घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई नवलचंद ने हादसे की रिपोर्ट दी है। नवलचंद ने बोलेरो गाड़ी के टक्कर मारने की बात कही है। उसने गाड़ी के नंबर भी रिपोर्ट में बताए हैं। उसने बताया कि हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे तो वहां लोगों ने उनको बोलेरो के नंबर बताए। वहीं पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक मिली है। हाईवे पर अंधेरा होने के कारण टक्कर मारने वाली गाड़ी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि चारों एक बाइक पर सवार थे या नहीं, यह जांच का विषय है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!