9 वी कक्षा के छात्र का अपहरण कर मारपीट, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट का बदमाश अपहरण कर ले गए। बदमाशों ने स्टूडेंट के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में वह घर पहुंचा और परिवार के लोगों को आपबीती बताई। स्टूडेंट को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्टूडेंट ने 10 युवकों पर अपहरण कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि सेरवाडा गांव के रहने वाले एक स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला आया है। एएसआई नरसिंह ने बताया कि कांतिलाल वरहात ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका बेटा विपुल (14) गांव के ही सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। गुरुवार को वह स्कूल गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। वहीं देर रात को बेटा विपुल गंभीर हालत में घर पहुंचा। उसके हाथ, पैर, मुंह और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी थी। बेटे ने अपने माता पिता को घटना की आपबीती बताई। शुक्रवार को उसे डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों ने बताया कि 10 युवक गाड़ी लेकर आए और विपुल को बैठाकर ले गए। युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!