महुवाडा में पिता पर तलवार से हमला करने वाला पुत्र गिरपतार
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के महुवाडा में पिता पर तलवार से हमला करने वाला पुत्र हुआ गिरफ्तार ।थानाअधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि प्रार्थी सुरेन्द्र मीणा निवासी महुवाडा ने थाने में रिपोट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 20 जुलाई को फर्सट ग्रेड फिटर रेल्वे विभाग में डुगरपुर में कार्यरत हूँ मै असारवा से आने वाली ट्रैन में बैठकर घर आया तो घर पर ऑगन मे पुत्र मयुर ने जेसीबी से खड्डा खुदवाया मैने मना किया तो उसने कहा गाँव वालो ने कहा है इसी को लेकर बहस होने लगी । मेने मना किया तो तलवार से हमला कर दिया मैं बचाव में लोहे कि छडी से हाथ से आडी कर दी तो तलवार फिसल गयी और जांग पर लग गयी उसने दुसरी बार और वार किया तो तलवार को मेने हाथे से पकड लिया मेरी दो अंगुली कट गयी । रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान करतें हुए टीम गठित कर मौतबीर खास के जरिये सुचना मिलते ही क्षैत्र के जंगल से कास्टेबल उदयलाल और महेन्द्रसिह ने उसे गिरफ्तार किया ।
