पदमावत को मैग्निफिसेंस ग्लोरियस अवार्ड से नवाजा
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा महाराष्ट्र राज्य के उल्हासनगर में आयोजित कार्यक्रम में पवन जैन पदमावत को मैग्निफिसेंस ग्लोरियस अवार्ड देकर अभिनंदन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव अभिजीत राणे व भारतीय हास्य अभिनेता एहसान कुरैशी थे। पदमावत पीछले कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक एवम प्रिंट मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने हेतु
मुहिम जारी है। वही मीडिया के माध्यम से आम जन की समस्याओं को निस्तारण हेतु हमेशा प्रयासरत रहे हैं। अवार्ड से नवाजे जाने के बाद पवन जैन ने नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का धन्यवाद ज्ञापित किया।
