घनश्याम मेनारिया दूसरी बार विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष नियुक्त,दो महामंत्री व कोषाध्यक्ष की भी नियुक्त
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । विप्र फाऊंडेशन युवा प्रकोष्ठ जॉन 1 ए प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा एवं पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ जिला उदयपुर के अध्यक्ष सुनील पालीवाल के निर्देशानुसार पूर्वी देहात जिला महामंत्री भुवनेश्वर श्रीमाली ने संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए वल्लभनगर तहसील की विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की 2024 से 2026 तक दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें गांव खरसान के घनश्याम मेनारिया को दूसरी बार वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष, वल्लभनगर के भुपेंद्र पुजारी व रूंडेडा के लक्ष्मी लाल मेनारिया (छपनिया)को महामंत्री तथा खरसान के प्रकाश मेनारिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
