प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ मेवाड चौखले की नवनिवार्चित कार्यकारिणी ने ली शपथ
उदयपुर,डीपी न्यूज। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखले की नव मनोनित कार्यकारिणी का रविवार को ग्राम पंचायत दरौली स्थित श्री यादे देवी मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह ओर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिला प्रमुख ममता कुंवर ओर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक प्रमोद सामर ने चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापति की अध्यक्षता में नव मनोनित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर कक्षा 10 वीं ओर 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 25 प्रतिभाओं के साथ प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले 10 समाजजनों का विशिष्ठ सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले 5 भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ममता कुंवर ने खास कर बालिकाओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने की बात कहींं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाएं सभी फिल्ड में अपना कॅरियर बना सकती हैं। भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सामर ने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज के अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज का विकास तभी संभव है जब युवा पीढ़ी आगे आकर समाज के कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
चौखले के महामंत्री लक्ष्मीलाल प्रजापति ने बताया कि इस मौके राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोडीलाल सेम्बारा, वागड़ मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीलाल डांगी, दरौली ग्राम पंचायत के सरपंच ग्राम विकास सहकारी समिति दरौली के चेयरमैन सुखलाल सहित कई लोग मौजूद थे। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सबसे अधिक 94.80 अंक लाने वाली जया प्रजापत सांगवा का विशिष्ट सम्मान किया गया। सचिव प्रकाश प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रूपलाल प्रजापत, देवीलाल प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, प्रेमलाल प्रजापत कोषाध्यक्ष रामलाल प्रजापत, सहसचिव कालू प्रजापत, सलाहकार समिति के सदस्य मांगीलाल प्रजापत सोहनलाल प्रजापत, दलाजी प्रजापत, शंकरलाल प्रजापत, केुशलाल प्रजापत सहित कई समाजजन मौजूद थे।
