जन्मदिन पर मित्र के संग किया रक्तदान , युवाओं को दिया ये खास संदेश 

सलूंबर,दीपक पटेल । बदलते दौर में आजकल के युवा नौजवान जहां अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते हैं, वहीं एक युवा ने अपने जन्मदिन पर आजकल की विचारधारा से हटकर काम किया है । रविवार को अतुल कुमार ने अपने जन्मदिन पर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पहली बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया । मित्र सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सदस्य भंवर लाल के साथ अतुल कुमार ने अपने जन्मदिन पर महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में प्रथम बार रक्तदान किया वहीं लाइनमैन भंवरलाल ने 14वीं बार रक्तदान करते हुए गौ माता को चारा खिलाकर सभी से रक्तदान करने की अपील की । दोनों ही युवा सलूंबर जिले के सराड़ा बिजली विभाग में लाइनमैन है और नौकरी के साथ-साथ जिले में सेवा का काम करते रहते हैं ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!