ऋषभदेव ब्लॉक के सरकारी विद्यालय में जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । उदयपुर जिले के ऋषभदेव ब्लॉक में सरकारी विद्यालय में जर्जर छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार ऋषभदेव उपखण्ड के निचला मांडवा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दराफला की घटना बताई जा रही । गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा तब विद्यालय शुरू नही हुआ था जिससे कोई जनहानि नही हुई ।

सुचना मिलने पर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे । घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है । ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया की पूर्व में भी विद्यालय की जर्जर स्थिति की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई । जर्जर भवन को जल्द सही नही करवाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

