श्रीजी प्रभु की रथ यात्रा की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री श्रीजी प्रभु की सेवा में दि. 06/07/2024 शनिवार को प्रातः नाथद्वारा पधारे! दि.07/07/2024, रविवार को श्रीजी प्रभु में होने वाले रथ यात्रा उत्सव के अवसर पर श्री विशाल बावा प्रभु को रथ में विराजित करने की भावना की सेवा एवं रथ यात्रा के विशेष अवसर पर श्रीजी प्रभु को आम का भोग अरोगाएंगे!
श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह,मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल सदस्य श्री सुरेश सांगवी,मंदिर मंडल के संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी समाधानी उमंग मेहता,जमादार हर्ष सनाढ्य,ओम प्रकाश जलंधरा, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे !
