बांसडा युवा ग्राम विकास समिति द्वारा हनुमान मंदिर से विद्यालय तक दोनो तरफ नाला बनाने को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । युवा ग्राम विकास समिति बांसडा द्वारा शुक्रवार को उपखंड अधिकारी हुकुम कुंवर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया की गांव बांसड़ा से स्कूल तक सड़क मार्ग के दोनों तरफ पानी की निकासी नहीं होने के कारण गांव की नालियां का पानी सड़क पर होकर निकलने से पूरी सड़क खराब होकर जगह-जगह खडड़े हो गए जिससे राहगिर आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं वहीं विद्यालय के बच्चो एवं ग्रामीणों को पैदल आने-जाने का मुख्य मार्ग भी यही होने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है इस हेतु कई बार ग्रामीणों द्वारा एवं जनप्रतिनिधि में प्रशासन से आग्रह किया था लेकिन समस्या का समाधान आज दिन तक नहीं हुआ। इस दौरान युवा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष किशन व्यास, सचिव लक्ष्मी लाल मेनारिया ,केशियर तुलसी राम मेनारिया ,उपाध्यक्ष देवकिशन मेनारिया एवम रामेश्वर , देवराम , रमेश चोबिसा ,नंदलाल मेनारिया आदि उपस्थित थे, वही समिति के सदस्यों ने विधायक वल्लभनगर उदयलाल डांगी , विकास अधिकारी गुलाब गुर्जर से मिलकर गांव की ज्वलंत समस्या रखी जिसमे गांव मे नल लाईन डालने के दौरान तोडी गई रोड को सही करवाने तथा पांच दिन मे एक दिन पानी आने की समस्या एवम हरेरे के खुर्रे से खेडली रोड तथा मुख्य समस्या हनुमानजी के मंदिर से स्कुल तक रोड पर आ रहे पानी की समस्या रखी जिस पर कुछ समस्या का निवारण चार पांच दिन मे ठीक करवाने का आश्वासन दिया ।
