हरा भरा उदयपुर अभियान : वृक्षारोपण कर मनाया संस्थान का स्थापना दिवस

कृष्णा कल्याण संस्थान के 19वें स्थापना दिवस पर 1900 वृक्ष लगाने का संकल्प : श्यामसुंदर उपवन में लगाए 19 स्थानीय पौधे

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । हरा भरा उदयपुर अभियान के अंतर्गत कृष्णा कल्याण संस्थान द्वारा 19 वृक्ष लगाकर अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें तितरड़ी स्थित भगवान श्री श्याम सुंदर उपवन मे 19 स्थानीय प्रजाति के वृक्ष लगाए गए तथा 1900 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।

हरा भरा ग्रुप के सचिव एडवोकेट भारत कुमावत ने बताया कि 330 स्थित भगवान श्री श्याम सुंदर उपवन में कृष्ण कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन,हरा भरा उदयपुर ग्रुप के अध्यक्ष एके गुप्ता, हिन्द मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक दिव्य कुमार,लोक अधिकार मंच के संभागीय उपाध्यक्ष दलपत राज बातरा देवी पूजक वाघरी समाज के नवयुग मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार वाघरी की उपस्थिति में 19 स्थानीय वृक्ष लगाकर 1900 वृक्ष लगाने की घोषणा के शुरुआत की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!