ऋषभदेव : जानलेवा हमला करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
डीपी न्यूज । उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की अभियुक्त भुधर मगरा बावजी निवासी नरेश उर्फ नर्बा पिता पन्ना मीणा एवं भूधर फला रूदरा निवासी ताराचंद पिता लक्ष्मण मीणा, दिलीप पिता बाबूलाल मीणा,मनीष पिता बाबूलाल मीणा, आशीष पिता बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार किया ।
थानाधिकारी ने बताया कि 18 जून को प्रार्थी भूधर मगरा बावजी निवासी पंकज पिता शंकर मीणा ने रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी की 17 जून को रात को 9.30 बजे उसका भाई भेरा पिता शंकर मीणा अपने घर से विरजी को छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी रास्ते में रोककर नर्बा पिता पन्ना आदि ने मिलकर जान से मारने की नियत से लठ्ठ एवं लोहे की तांबी से हमला कर मारपीट की ।
