वीरपुरा सरपंच उपचुनाव मे गोता मीणा ने 764 वोट से जीत दर्ज की, समर्थको ने आतिशबाजी कर जताई ख़ुशी
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के वीरपुरा ग्राम पंचायत के उपचुनाव की वोटिंग रविवार को सम्पन्न हुआ । सुबह 7 बजे से ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय मे बनाये गये 6 बूथों पर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ सभी बूथो को मिलाकर कुल 35 प्रतिशत मतदान हुआ । मतदान की गिनती देर शाम तक चली उसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने विजेता प्रत्याशी की घोषणा की । सरपंच उम्मीदवार गोता मीणा ने अपने प्रतिद्वन्दी अमर लाल मीणा को 764 वोट से हराकर जीत हासिल की गोता मीणा को 1191 वोट मिले जबकि अमरा मीणा को 427 वोट मिले कुल 1674 वोट गिरे । परिणाम की घोषणा के बाद विजेता सरपंच के समर्थको ने जीत की ख़ुशी मे आतिशबाजी कर जश्न मनाया । आपको बता दे की पंचायतीराज संस्थानों मे 31 दिसम्बर 2023 तक विभिन्न कारणो से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया । 13 दिसंबर 2023 को वीरपुरा सरपंच नवलराम मीणा का आकस्मिक निधन हो गया उसके बाद रिक्त पड़े सरपंच पद के लिये कल उपचुनाव हुये । इस दौरान सराड़ा उपखण्ड अधिकारी पर्वत सिंह सराड़ा वृत अधिकारी मदन विश्नोई सराड़ा थानदार अनिल कुमार जयसमंद नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग आदि मौजूद रहे ।
