उदयपुर : MDM ड्रग के साथ हिस्ट्रीशीटर और दो लड़कियां गिरफ्तार,पुलिस को देख भागे तीनों,घेरकर पकड़ा
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने रविवार को ड्रग्स एमडीएम के साथ दो लड़कियों सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 ग्राम एमडीएम ड्रग्स जब्त की।
सुखेर थाना इंचार्ज हिमांशु सिंह राजावत ने बताया- सूचना मिली थी कि अंबा माता थाने का हिस्ट्रीशीटर सद्दाम इलाके में ड्रग सप्लाई का काम करता है। टीम ने गश्त के दौरान भैरवगढ़ जाने वाली सड़क पर एक लड़के और दो लड़कियों को खड़े देखा।
तीनों पुलिस जाब्ते को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और घेरा डालकर उन्हें रोका। तलाशी लेने पर सद्दाम के कब्जे से 25 ग्राम एमडी, अनीता उर्फ एंजल के कब्जे से 15 ग्राम एमडी और हिमांशी उर्फ नन्नू के कब्जे से 15 ग्राम एमडी जब्त किया गया।
मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सद्दाम हुसैन निवासी कांकरोली अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 15 प्रकरण दर्ज हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद फरोख्त करने में लिप्त पाए गए।
