मावली उपखंड अधिकारी ने किया ई मित्र का औचक निरीक्षण
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र में उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थामला का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी को मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इसके साथ ही उपखंड अधिकारी ने ई मित्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें थामला के दो नुरडा ग्राम पंचायत के एक ई मित्र सेंटर का ओचक निरीक्षण किया। ई मित्रो के आकस्मिक निरीक्षण में रेट लिस्ट, बैनर ई मित्र के द्वारा कार्य किए गए दस्तावेजों की जांच की गयी।
ई मित्र नुरडा के निरीक्षण में 31 आधार कार्ड पड़े हुए पाए गए जिन्हें पोस्टमैन नुरडा द्वारा बिना वितरित किए ई मित्र की दुकान पर रख दिए थे। जिसे गंभीर लापरवाही मानी जाकर उपखंड अधिकारी मैं जब्त किए तथा वरिष्ठ अधीक्षक उदयपुर को कार्यवाही के लिए लिखा गया।
