स्वच्छता जनचेतना रथ फतह एकेडमी स्कूल फतहनगर पहुंचा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतहनगर में सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर (सीसीआरटी) के द्वारा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के माध्यम से सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान की अपील कर स्वच्छता मिशन के जनजागृति वातावरण निर्माण हेतु तीसरे दिन मावली एवं फतहनगर क्षेत्र में अपील की।

डॉ ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम में रथ फतहनगर में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान मीना कुमावत के सानिध्य में रथ का स्वागत किया गया। पारूल वर्डिया द्वारा 444 बालक-बालिकाओं श्रमदान का संदेश नौ व्यक्तियो तक पहुंचने लिये संकल्प एवं कार्यस्थल से स्वैच्छिक श्रमदान का संकल्प कराकर फतेहनगर शहर को स्वच्छ वातावरण निर्माण में प्रमुख भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय जैन निदेशक फतह एकेडमी थे ।

रथ फतहनगर के विभिन्न वार्डों में स्वैच्छिक श्रमदान की अपील एवं संदेश दिया गया। रथ मावली विभिन्न चौराहे एवं गली-मोहल्ले में स्वच्छता अपील की बाद रथ बड़गांव, आमली, चंगेडी, ईन्टाली आदि गांवों में विभिन्न चौराहे पर स्वच्छता वातावरण निर्माण की अपील का संदेश दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!