सड़क हादसे मे घायल गाय के उपचार के लिये आगे आये युवा
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । कस्बे मे सोमवार रात को उदयपुर सलूम्बर मार्ग पर बस स्टेण्ड के नजदीक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय चोटिल होने से घायल होकर गिर पड़ी । मुख्य सड़क के किनारे तड़पती गाय की सुचना पर वीरपुरा से प्रिंस शर्मा, यश वैष्णव, मंथन सोमपुरा ने पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फ़ोन कर जानकारी दी उसके बाद स्थानीय पशु डॉक्टर की टीम के साथ पशुधन की गाड़ी आयी और इन युवाओ और स्थानीय लोगो की मदद से घायल गाय का उपचार किया गया । गौमाता के प्रति प्रेम और जीवदया के इस पुण्य के कार्य की ग्रामीणों और नवयुवक मंडल के सदस्यों ने सराहना की ।
