मावली से डबोक हाईवे रोड पर हादसे का अंदेशा,बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का न्योता देते

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र की डबोक से चित्तौड़ वाया मावली, कपासन हाइवे रोड पर वाहन चालक जान जोखिम में वाहन चला रहे हैं। एस एच 9 इसका निर्माण करीब 12 वर्ष पहले हुआ था। जिस पर डामरीकरण उसके बाद एक भी बार नहीं हुआ। आपको बता दे की मावली से डबोक हाईवे पर जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का न्योता देते हैं, कई जगह भारी वाहन गुजरने से डामर उखड़ गया कई जगह चोड़ी व गहरी दरारों के कारण वाहन चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ रहे हैं, जिसमें पीछे आ रहे वाहनों से टक्कर लगने की आंशका बनी हुई है। जिससे वाहनचालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार दोपहिया वाहन धारी चोटग्रस्त हो जाते हैं, जिसमें मावली बड़ी सादड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर तो हालत बहुत ही खराब है यहां पर रोजाना दो पहिया वाहन गिरकर चोटिल होते हैं,इसी के किसी के पास गैस पाइपलाइन वालों ने पाइपलाइन का गहरा गड्ढा खोदा था।

उसको भी वापस समतल नहीं किया जिससे हादसों का खतरा बना हुआ। हल्की बारिश होने पर सड़कों पर पानी भर जाता है। कई बार सड़कों पर जानवर के मरने पर भी नहीं हटाए जाते जिसकी बदबू आती है, उसे ग्रामीण परेशान रहते हैं। जबकि सड़क का टोल वसूला जा रहा है। टोल वसूलने के बाद भी सड़क पर ध्यान नहीं दिया जाता है। डिवाइडर पर लगे पेड़ों की समय पर कटिंग भी नहीं की जाती है ना पानी पिलाया जाता है। साथ ही सम्बन्धित विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से हालत ओर भी बुरे हो गए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क सही करने की मांग करी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!