परसाद पुलिस द्वारा धोखाधडी के आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । मन जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली आई.पी.एस. जिला सलूम्बर द्वारा जिले मे जेर तफ्तीश प्रकरणो वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये आदेश की की पालना मे श्री अशोक बुटोलिया अति. पुलिस अधीक्षक सलूम्बर के निर्देशन में एवं श्री मदन विश्नोई वृताधिकारी वृत सराडा के निकट सुपरविजन मे परसाद थाना के प्रकरण संख्या 36/2023 धारा.. 420,465,467,468,471,166, 167, 120बी भादस में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र की गिरफ्‌तारी हेतु उमेशचन्द्र सनाढ्य उप.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना परसाद जिला सलूम्बर द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया टिम द्वारा वांछित अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र डालचन्द उर्फ दाडमचन्द कलाल निवासी पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी परसाद थाना परसाद जिला सलूम्बर को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रकरण के हालात संक्षिप्तः प्रार्थी भंवरसिंह की रिपोर्ट थी कि मेरे पिता की कब्जेशुदा एक वाद बाबत घोषणा कराने एवं कब्जेयाबी व स्थाई निषेधाज्ञा प्रकरण सं. 14/2014 में निर्णय दिनांक 19.12.2019 को पारित हुआ हो प्रकरण प्रार्थी भंवर सिंह को कब्जा सुपुर्द करने का आदेश हुआ है चूंकि उक्त निर्णय के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय राजस्थान जोधपुर में एस.बी. सिविल फर्स्ट अपील नम्बर 606/2020 विचाराधीन है। उसी पट्टे पर बने मकान पर ही नया पट्टा संख्या 59109 दिनांक 22.02.2021 को ग्राम पंचायत परसाद द्वारा जारी किया गया है जिससे यह स्पष्ट है कि वादग्रस्त पट्टे पर प्रार्थी भंवर सिंह के पक्ष में निर्णय पारित होने के कारण प्रकरण अप्रार्थी श्री राजेन्द्र कलाल ने सरपंच श्रीमती बदकी देवी ग्राम पंचायत परसाद एवं ग्राम विकास अधिकारी केशुलाल मीणा से मिलीभगत कर दुष्प्रेरण पूर्वक षडयन्त्र रचकर प्रार्थी भंवर सिंह को हानि पहुंचाने की नियत से तथा अप्रार्थीगण को लाभ होने के कारण तथ्यों को छुपाकर पटटा संख्या 59109 की मिसल में अंकित तथ्य व पट्टा जारी करने की सभी शर्ते पूरी नहीं की जाकर पट्टा सं. 59109 जारी किया जाने से कार्यवाही कराना फरमायें।

 

वगैरा पर प्रकरण संख्या 36/2023 धारा.. 420,465,467,468,471,166,167,120बी भादस में दर्ज कर अनुसंधान किया गया तथा अनुसंधान कर जुर्म प्रमाणित पाया जाने से अभियुक्त राजेन्द्र कलाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खेरवाडा में पेश किया जिस पर माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा बाद अवलोकन पत्रावली के माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा अभियुक्त का 15 योम जेसी रिमाण्ड स्वीकृत फरमाया जिस पर अभियुक्त को जेसी रिमाण्ड प्राप्त कर जिला उप कारागृह डुंगरपुर में पेश किया जो न्यायिक अभिरक्षा मे है।

 

टीमः-

 

1. श्री भेरूसिह सउनि.

 

2. श्री पुष्पेन्द्र हैड कानि न 26

 

3. श्री गौतमलाल कानि. 2377

 

4. श्री गोपाललाल कानि. 2679

 

5. श्री मांगीलाल कानि. 2507

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!