मावली : जाट ने नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार को हेमेंद्र जाट ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। आपको बता दे की कांग्रेस सरकार के पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17- 7 -2023 को मावली ग्राम पंचायत को नगर पालिका घोषित किया था। जिस पर सरपंच पद पर हेमेंद्र जाट के निलंबित होने के कारण उप सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। जिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा 20- 6 -2024 को हेमेंद्र जाट को नवगठित नगर पालिका मावली के अध्यक्ष पद का कार्य भार देने का आदेश दिया जिस पर जाट ने अध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया जिसमें अधिशासी अधिकारी कृष्ण गोपाल ने पदभार ग्रहण करवाया। पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, जयेश मारवाड़ी, नितिन मंडोवरा, चंद्रशेखर शर्मा, मोहनलाल जाट ने मेवाड़ी पगड़ी वह ओपनना ओढ़ाकर कर अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान नगरपालिका कै पार्षद व कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जाट ने कहा कि मावली में कई महीनो से गंदगी के अंबार लगे हुए हैं जिनको जल्द से जल्द सफाई करवा कर मावली को स्वच्छ बनाया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!