विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव को स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से नवाजा
ऋषभदेव,डीपी न्यूज । दैनिक भास्कर उदयपुर द्वारा आयोजित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षण संस्थाओं के सम्मान समारोह शनिवार को उदयपुर स्थित रामी रिसोर्ट में दोपहर 12:30 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मदन दिलावर,शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार ने जिला स्तर पर स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 प्रदान किया। उदयपुर जिले के ऋषभदेव के विवेकानंद केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव का स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 हेतु चयन हुआ। प्रिंसिपल विजय श्री यादव को माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्कूल एक्सीलेंसअवार्ड 2024 से नवाजा। इस अवसर पर प्रिंसिपल विजय श्री यादव ने इस एक्सीलेंस अवार्ड का संपूर्ण श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया, जिन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत करके विद्यालय को सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया। आज विद्यालय ने अपनी जिला स्तर पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है इसका संपूर्ण श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की टीम को जाता है एवं इस कार्य को गति प्रदान करने में जिनका विशेष सहयोग एवं प्रेरणा रही है वह है विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमान के.बी.खटोड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,आर.एस.डब्ल्यू एम.मिल ऋषभदेव एवं एम.एस.मणिलाल जी जिनके सहयोग एवं प्रेरणा से विद्यालय आज इन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। विद्यालय को एक्सीलेंस अवार्ड 2024 प्राप्त होने पर के.बी.खटोड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,आर.एस.डब्ल्यू एम.मिल ऋषभदेव , एम.एस.मणिलालजी एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।
