वीरपुरा सरपंच उपचुनाव मे 4 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । राज्य निर्वाचन आयोग ने उदयपुर और सलूम्बर जिले में पंचायतराज संस्थाओं में 31 दिसंबर 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिले में रिक्त वार्ड पंच और सरपंच पद के लिए 30 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार वीरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच उपचुनाव के लिये कल 4 सरपंच उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया जिसकी जांच 21 जून को सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद 22 जून को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी के तुरंत बाद होगा। 30 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी। उसके बाद वीरपुरा ग्राम पंचायत को मिलेगा नया सरपंच ।
