एक शाम श्री केसरियाजी नाथ के नाम भजन संध्या 22 जून को

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । रामकृपलेश्वर भक्त मंडल एवं ओम बन्ना भक्त मंडल की ओर से एक शाम केसरियाजी नाथ के नाम भजन संध्या 22 जून को आयोजित होगी । भजन संध्या का भव्य आयोजन बस स्टेंड स्थित रामकृपलेश्वर मंदिर पर किया जायेगा । आयोजन समिति के गोविंद सिंह ने बताया की भजन संध्या की तैयारिया प्रारंभ हो गई है । बस स्टेंड पर रामकृपलेश्वर मंदिर के बाहर भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है जिसके तहत प्रथम मनुहार पत्रिका ऋषभदेव भगवान को भेट की । समिति के दीपक अर्धवी में बताया की भजन संध्या में गायक भगवत सुथार एवं बाल कलाकार पियूष जांगिड़ प्रस्तुति देंगे एवं विक्रम सिंह और पार्टी अपनी झाकियां प्रस्तुत करेंगी । साथ ही कार्यक्रम में दिगम्बर नागा साधु श्री खुशाल भारती जी महाराज भी शिरकत करेंगे एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उदयपुर लेकसिटी यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जायेगा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!