पिकअप बाइक की भीड़त में एक किशोर की मौत

मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के बांगरोदा के समीप पिकअप से मोटरसाइकिल की भिड़ंत से एक युवक की मौत । मावली थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि राहुल सिंह 14 वर्षीय, युवराज सिंह,पिता सुल्तान सिंह निवासी बांगरोदा दोनो भाई मावली से वागरोदा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सामने से पिकअप की टक्कर लगने पर राहुल की मौत हो गई, युवराज सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को मावली के उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!