लदाना गांव के कुएं में गिरा स्वान का बच्चा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के गांव लदाना में हीरालाल गाडरी खेतों के समीप अपने 80 फीट गहरे कुएं में एक कुत्ते के रोने की आवाज आई उन्होंने तुरंत जाकर देखा तो एक छोटा सा बच्चा कुएं के अंदर रो रहा था । तभी उन्होंने गांव के कुछ लोगों को बुलाया और झूला लगाकर अंदर उतारा और उसे निकालने की कोशिश की सारी कोशिश है नाकाम होने के बाद उन्होंने वन्य जीव संरक्षक कमलेश सुथार को सूचना दी सुथार ने तुरंत मौके पर पहुंच कर 80 फीट गहरे कुएं में रस्सी बांधकर ग्रामीणों की मदद से उतरकर छोटे से बच्चे को बाहर निकाल एवं उसे नहलाया खाना खिलाया दूध पिलाया। स्वान का बच्चा और कबूतर का बच्चा दोनो एक साथ बैठे हुए हे।
