लायंस क्लब मीनमबाकम के तत्वावधान में 155 विद्यार्थियों को छात्रवृति का वितरण
उदयपुर । लायंस क्लब मीनमबाकम के तत्वावधान में 155 विद्यार्थियों को छात्रवृति का वितरण सेठ कालू मालू जैन भवन में किया गया। प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ मोतीलाल फोमरा के विद्यार्थियों ने किया और लायन संजय जैन ने फ्लैग सैल्यूटेशन पढ़ा। स्वागत के साथ अध्यक्ष अनिल जैन ने सभी दानदाताओ को धन्यवाद दिया और इस अभियान में हार साल जुड़ने का आग्रह किया।मुख्य अतिथि स्कॉलर के संस्थापक श्री सौरव जैन ने शिक्षा के महत्व और डिजिटल मार्केटिंग के आधुनिक युग में योगदान को संक्षिप्त में बताया । विशिष्ट अतिथि मद्रास हायर परचेज के अध्यक्ष श्री अजय नाहर ने लायंस क्लब के इस अभियान की प्रशंसा की और सभी विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाने की बात कही। प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश सुराणा ने बताया की इस बार विभिन्न स्कूल के 155 विद्यार्थियों को 6 लाख रुपय की राशि चेक द्वारा प्रदान की गई।उन्होंने छात्रों से भविष्य में उन्नति कर पुनः किसी ज़रूरतमंद विद्यार्थी को छात्रवृति प्रदान कर अपना क़र्ज़ अदा करने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि सौरव जैन एवं विशिष्ट अतिथि अजय नाहर का सम्मान मोमेंटो द्वारा अध्यक्ष अनिल जैन,सचिव राहुल भंडारी एवं महावीर जैन ने किया। गाइडिंग लायन रणजीत मेहता ने बताया की लायंस क्लब मीनमबाकम पिछले ५९ साल से मानव सेवा में अपना योगदान निरंतर देता आ रहा है,जिसमें चिन्माया हॉस्पिटल का संचालन ,विशेष बच्चों के लिए खेल कूद एवं भ्रमण का आयोजन सम्मिलित है।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष महावीर जैन,एम.जी बोहरा ,जयंतीलाल तेलिसरा,अशोक कोठारी,महेंद्र चुत्तर,ग्रीष्मा राठी सुरेश जैन,अशोक परमार,किशोर गुलेच्छा,सैलेश चौधरी,राजेंद्र पटनी,विजय गेलरा,सुनील काला,का विशेष सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में समाज से श्री गौतम गोठी,कमलेश समानी ,राजेश तातेड,प्रवीण मुनोठ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सभी छात्रों के लिए भोजन एवं उपहार में पानी की बोतल दी गई।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव राहुल भंडारी ने दिया।
