प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह 7 को दरौली में
मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चोखला का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का आयोजन 7 जुलाई 2024 रविवार को श्रीयादे मंदिर प्रांगण दरोली में आयोजित होगा। महामंत्री लक्ष्मी लाल प्रजापत सांगवा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान एवम शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व तैयारी बैठक श्रीयादे मंदिर परिसर में रखी गई। चोखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा ने बताया कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे बड़ा मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है इसी कड़ी में नव प्रतिभाओं को तलाशने एवं तरासने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए यह निर्णय किया कि शिक्षा के क्षेत्र में दसवीं बारहवीं एवं स्नातक में 80% से अधिक अंक लाने वाले एवं अन्य विधाओं में होनहार बालक बालिकाओं को आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने के लिए चोखला स्तर पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया साथ ही शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए एवं आगाह करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता गणेश लाल प्रजापत घासा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि देवीलाल सराय विशिष्ट अतिथि शिवलाल सराय, सलाहकर समिति सदस्य अंबालाल, सोहनलाल, नाथू लाल ,भेरूलाल, शंकर लाल,थे। बैठक में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल, , कोषाध्यक्ष राम जी ,सचिव प्रकाश चंद्र, कालू लाल, सह संगठन मंत्री हरलाल, आयोजक समिति के प्रमुख खेमराज,ओंकारलाल, शंकरलाल, तुलसीराम, मीडिया प्रभारी भगवान लाल, प्रचार प्रसार मंत्री हीरालाल , भंडार व्यवस्था सदस्य गणेशलाल, नारायणलाल, कैलाश, भगवानलाल,नाथूलाल,आदि समाज के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
