सलूम्बर जिले में मनाया 75 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस,रक्तदान शिविर मे 23 यूनिट हुआ रक्तदान
सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलूम्बर जिले में सलूम्बर जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बुटोलिया व वृत्ताधिकारी वृत सराडा मदनलाल बिश्नोई,पुलिस निरीक्षक विना लोट व जिले के समस्त थानाधिकारी,कर्मचारीयों द्वारा बुधवार को रिजर्व पुलिस लाईन सलूम्बर में 75 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2024 को हर्षोल्लास से मनाया गया।जिसमें जवानो द्वारा सलामी दी गई।इस उपलक्ष्य में सभी को सम्बोधित किया गया।पुलिसकर्मियो से राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परपंराओ को आगे बढाते हूये इसे सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का आह्वान किया गया।छोटे-बडे सभी प्रकार के अपराधो पर निष्पक्ष एवं त्वरित कानूनी कार्यवाही करने,आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार,बीट सिस्टम,कम्युनिटी पुलिसिंग और जन संपर्क के माध्यम से सूचना तंत्र को मजबुत कर भविष्य में होने वाली घटनाओ से निपटने के लिये पुरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया। पुलिस परिवारो के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम किये गये।तत्पश्चात् पुलिस लाईन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
