कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी आग,41 की मौत ; मरने वाले में 10 भारतीय,50 घायल में से 30 भारतीय
कुवैत ( kuwait) के मंगाफ शहर( city ) की एक इमारत (building ) में आग लग गई। इसमें 41 लोग मारे गए हैं, जिनमें 10 भारतीय ( indian ) हैं। 5 केरल के रहने वाले थे। हादसे में 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं, जिनमें 30 भारतीय हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत ( kuwait ) के समयानुसार ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। तड़के इमारत के ग्राउंड फ्लोर की किचन में लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए। आग ( fire ) लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।
कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग में 160 से ज्यादा लोग रह रहे थे। गृह मंत्री शेख फहद अल-युसूफ ने यह भी बताया कि इमारत में कई लोग अवैध रूप से रह रहे थे।
भारतीय राजदूत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की
कुवैत में हुए हादसे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, “कुवैत में हुए हादसे से स्तब्ध हूं। वहां करीब 40 लोगों की मौत हुई है। हम डीटेल्स सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
कुवैत में भारतीय दूतावास ने इस घटना के बाद एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। दूतावास ने पोस्ट कर कहा, ‘आज भारतीय कामगारों के साथ हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर है- +965-65505246। संबंधित अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन नंबर से जुड़े। दूतावास आपकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
