अधिकारी नहीं सेवक बनकर करें आमजन की सेवा सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर ने ब्लॉक मीटिंग में दिए निर्देश
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । चिकित्सा विभाग के ब्लॉक बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी बुनकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड वितरण, सिकल सेल की जांच और ऑनलाइन करना,23 जून को होने वाले पल्स पोलियों की कार्य योजना,मौसमी बीमारियो के लिए एंटी लार्वा, एंटी एडल्ट गतिविधियां, नसबंदी कार्यक्रम,0 से 5 वर्ष के बच्चो को विटामीन ए की खुराक, दवा व जांच योजना सहित सभी विभागीय योजनाओं,कार्यक्रमों व गतिविधियों की सेक्टरवार समीक्षा की गई।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ जेपी बुनकर ने स्वास्थ्य कर्मियों को अधिकारी बनकर नहीं सेवक बनकर गरीब व पीडित आमजन की सेवा करने पर जोर देते हुए लक्ष्य व मापदण्ड के अनुरूप विभागीय लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होने 30 साल से अधिक आयु के लोगों की बीपी,शुगर, केंसर की गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि एएनएम और सीएचओ को मिलकर काम करना है जिससे जिले में पल्स पोलियों आभियान का सफल क्रियान्वयन हो सकें और सभी को यह सुनिष्चित करना है। सभी सीएचओ और एएनएम को फिल्ड में जाकर आमजन के बीच काम करना है। उप स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी के साथ लोगों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की भी जानकारी दी जाएं।बैठक में देवेन्द्र पुरी गोस्वामी डीपीएम,डॉ महेन्द्र लोहार,बीसीएमओ सहित सभी सेक्टर प्रभारी अधिकारी, एएनएम व सीएचओ मौजूद थे।
