ऋषभदेव : बाईक की टक्कर से युवक की मौत

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । थाना क्षेत्र के भूधर गांव मे बाईक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभदेव चौराया रायना निवासी बद्रीलाल मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा रात्री करीबन 8.30 बजे घर से मासाजी के वहा पादेडी गांव मेहमान जाने ऋषभदेव से जीप में बैठ कर निकला था । काटा घाटी भूदर बस स्टेण्ड पर जीप से उतर कर पैदल पैदल पादेडी जा रहा था तभी पिछे से एक मोटर साईकल चालक मोटर साईकिल ( RJ 27 AT 5953 )  को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए लेकर आया और पिछे से पैदल चल रहे बद्रीलाल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सिर के बल रोड पर जा गिरा जिससे उसके सिर व पैर पर गंभीर चोटे आई । सिर से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई । ग्रामीणों ने 108 एम्बूलेन्स से सीएचसी ऋषभदेव पहुचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया एवं शव को मोर्चरी में रखवाया । सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनो को सुचना दि । परिजनो के पहुंचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सुपुर्द किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!