परिवार सेवा संस्था द्वारा फार्मासिस्टों/केमिस्टों के साथ आधुनिक प्रतिवृति गर्भनरोधक साधनो पर कार्यशाला
उदयपुर,महेन्द्र शर्मा । रविवार को होटल 7 रेज़, में परिवार सेवा संस्था ने फार्मासिस्टों/केमिस्टों के लिए परिवार नियोजन के आधुनिक प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक साधन जैसे कंडोम, मौखिक और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन के उपयोग को बढ़ाने और अन्य साधनो के विषय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति, डॉ. वल्लरी, डॉ. चौबीसा, डॉ. पटनायक (तकनीकी सलाहकार परिवार सेवा), राजस्थान फार्मेसी काउंसिल सदस्य श्री आलोक भार्गव,उदयपुर डिस्ट्रिक्ट रिटेल केमिस्ट सोसायटी अध्यक्ष नीरज बजाज एवं अन्य साथी पैनल चर्चा के प्रमुख वक्ता रहे । इस कार्यक्रम में 106 फार्मासिस्टों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिवार सेवा संस्था के प्रोजेक्ट, CSMP , स्त्री क्लीनिक के स्टाफ द्वारा किया गया ।
