श्री सावलियां जी सेठ के भंडार की गिनती पूरी : 17 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली,68 किलो चांदी और 1.850 किग्रा सोना मिला

मेवाड़ के कृष्ण धाम श्रीसांवलिया जी के भंडार से निकाली राशि की गिनती 4 राउंड में पूरी हुई। जिसमें पिछले महीने की ही तरह इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ सोना-चांदी और नकदी मिली है। भंडार और ऑनलाइन मिले रुपयों की गिनती के बाद कुल 17 करोड़ 12 लाख 74 हजार 984 रुपए की राशि मिली। इस महीने करीब 68 किलो चांदी और 1 किलो 850 ग्राम सोना भी मिला। इस भंडार से 100-100 ग्राम के 15 सोने के बिस्किट भी मिले।

17 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली

मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में चतुर्दशी पर 5 जून को भंडार खोला गया। चौथे राउंड और आखिरी राउंड में 3 करोड़ 19 लाख 69 हजार 984 रुपयों की गिनती हुई है। चारों चरणों में 13 करोड़ 47 लाख 85 हजार 984 रुपयों की काउंटिंग हुई। इसके अलावा ऑनलाइन और भेंट कक्ष से 3 करोड़ 64 लाख 89 हजार रुपए मिले। कुल मिलाकर 17 करोड़ 12 लाख 74 हजार 984 रुपए सांवरा सेठ को चढ़ाए गए थे।

डेढ़ किलो से ज्यादा सोना और 68 किलो से ज्यादा चांदी मिली

इसके अलावा भंडार से इस बार कुल 1 किलो 705 ग्राम सोना निकला। जिसमें 100-100 ग्राम के 15 सोने के बिस्किट भी निकले। वहीं भेंट कक्ष से कुल 144 ग्राम 510 मिलीग्राम सोना निकला। यानी कुल 1 किलो 849 ग्राम 510 मिलीग्राम सोने की प्राप्ति हुई है। इसके अलावा रिकॉर्ड तोड़ 68 किलो 6 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भी मिली। इसमें से 17 किलो 550 ग्राम चांदी भंडार से 51 किलो 5 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट कक्ष से मिली।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!