पराग प्रदेश उपाध्यक्ष व विनीत विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । विप्र फाउंडेशन जॉन1ए के प्रभारी प्रमोद पालीवाल एवं युवा प्रकोष्ठ जॉन 1ए के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देश पर विप्र फाऊंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जसपाल नागदा ने 2024 से 2026 तक की विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उदयपुर के पराग शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर के विनीत जोशी को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनो ही नवनिर्वाचित पदाधिकारी जॉन 1ए में संगठन का कार्य करेंगे।
