छक्का मारकर आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा ने अपने नाम किया भीण्डर क्रिकेट कप,भीण्डर क्रिकेट कप सीजन वन का हुआ समापन, साकरियाखेड़ी रही उपविजेता

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भीण्डर के भैरव स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर वातांजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित भीण्डर क्रिकेट कप सीजन वन के छात्र वर्ग फाइनल मुकाबलें में आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा के निक्कु ने साकरियाखेड़ी टीम के यशपाल की गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को खिताब जीतवाने में कामयाब रहे। रोमाचंक मैच को देखने के लिए देर रात तक सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर थे। अध्यक्षता कनिष्का सिटी के शांतिलाल चौबीसा ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद राजमल नागदा, जितेन्द्र साहु, ओमप्रकाश भोई, गणेशम् टीवीएस के चक्रवीरसिंह शक्तावत आदि थे। उल्लेखनीय हैं कि भीण्डर क्रिकेट कप में छात्र वर्ग में 55 टीमों ने भाग लिया और ग्रुप लीग मैच का आयोजन भी किया गया।

रोमांचक मैच में एक गेंद शेष रहते हासिल की जीत

भीण्डर क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा व साकरियाखेड़ी के बीच खेला गया। जिसमें आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साकरियाखेड़ी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाएं, जिसमें कप्तान लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत ने 33 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली तो मुकेश ने 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेल करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज राहुल ने 21 गेंदों पर 51 रन की पारी खेल करके टीम को जीत की दहलीज पर ले गया, लेकिन निक्कु ने 21 गेंदों पर 47 रन की पारी में अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का मारकर टीम को भीण्डर क्रिकेट कप का खिताब दिलाने में कामयाब रहा।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर ने मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल एबी को सम्मानित किया। इसके बाद बेस्ट बॉलर आयुष वाना, बेस्ट फिल्डर लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत, मैन ऑफ द सीरिज दुर्गेश मालवीया बांसड़ा को चुना गया। वहीं फेयर प्ले अवार्ड साकरिया खेड़ी कप्तान लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत को चुना गया। इसके बाद विजेता आरवी इलेवन व उपविजेता साकरियाखेड़ी टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा उपविजेता टीम साकरियाखेड़ी को 51 हजार का चैक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके बाद विजेता आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा को एक लाख 11 हजार का चैक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली बजरंग सेना कानोड़, चामुण्डा क्लब वाना को 21 हजार का चैक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, इसी तरह क्वार्टर फाइनल मैचों में हारने वाली टीम निमड़ी वॉरियर्स, श्रीराम होटल बांसड़ा, ढोरिया क्लब चित्तौड़गढ़, भीण्डर सुपर किंग्स को 11 हजार का चैक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!