फोन नंबर को ऑनलाइन तलाशना पड़ा भारी, रूम बुकिंग के नाम पर ठगी

हरिद्वार के आश्रम में ऑनलाइन रूम बुकिंग के नाम पर उदयपुर के परिवार से ठगी हो गई। पीड़ित युवक गत 20 मई को परिवार के साथ दिल्ली गया था। यहां से परिवार ने हरिद्वार जाने का प्लान बनाया। इसके लिए परिचित ने हरिद्वार में नकलंख धाम आश्रम के नंबर दिए। नंबर पर संपर्क किया तो बंद मिला। उन्होंने ऑनलाइन नंबर सर्च किए। जहां नकलंख धाम डॉट कॉम के नाम से वेबसाइट मिली।लेकिन ऑनलाइन रूम बुकिंग सुविधा नहीं थी। वेबसाइट पर लिखे नंबर पर कॉल करने पर ठग ने रूम बुक करने के लिए 1500 रु. मांगे। फिर क्यूआर कोड भेजा। स्कैन करने पर श्री फ्रूट स्टॉक फर्म का नाम आया। युवक ने पूछताछ की तो ठग ने बताया कि वह बाजार में सामान है, इसलिए आश्रम का क्यूआर कोड नहीं है। इसी पर पेमेंट कर दो। इस पर उन्होंने पेमेंट ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर भक्त निवास में बुकिंग के नाम पर 7 मार्च को भी एक परिवार से ऐसे ही ठगी हुई थी।

आश्रम का स्टाफ बोला- पहले भी ठगे जा चुके लोग

रात को परिवार आश्रम पर पहुंचा तो पता चला कि उनकी यहां कोई बुकिंग नहीं है। स्टाफ ने बताया कि पहले भी आश्रम के नाम पर ठगी हो चुकी है। परिवार ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। यह जांच के लिए हिरणमगरी थाने के कांस्टेबल राजकुमार जाखड़ को भेजी गई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!