उदयपुर : RTO अधिकारी रावत ने पूर्व कलेक्टर मीणा को 2 लाख 61 हज़ार वोटो से हराया
उदयपुर में भाजपा के मन्नालाल रावत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2 लाख 61 हजार वोटों से हराया है। काउंटिंग शुरू होते ही मन्नालाल ने अपनी जीत का दावा कर दिया था। वे पहले चरण से ही आगे चल रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे मार्जिन बढ़ता गया और 2 लाख के पार चला गया। रावत के 2 लाख पार जाते ही भाजपा कार्यालय और काउंटिंग स्थल पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया था। शाम को मन्नालाल ने ओपन जीप में पूरे शहर में रोड शो किया। इसमें उन्होंने उदयपुर की जनता का धन्यवाद दिया। बता दें कि इस सीट पर पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा से RTO अधिकारी रहे मन्नालाल के बीच मुकाबला रहा।

