जेएसजी प्लेटिनम ग्रुप का दाना पानी पात्र का शुभारंभ 

उदयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि सेवा कार्य के अंतर्गत पिछले दो वर्ष से दाना पानी पात्र को लगवाया जा रहा है जिसमे हर वर्ष 8 दाना पानी पात्र के साथ कुल 16 दाना पानी पात्र शहर के विभिन्न स्थानो पर लगवाए जा चुके है उसी कड़ी में इस वर्ष भी 8 दाना पानी पात्र शहर के 8 भिन्न भिन्न स्थानों पर लगाये जायेंगे । इस वर्ष के दाना पानी पात्र का शुभारंभ ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए रविवार, 26 मई 2024 को नीमच माता दर्शन बाय रोप वे कर के किया गया । कार्यक्रम में सवेरे 6:30 बजे ग्रुप के लगभग 100 से अधिक सदस्य रोप वे अराइवल पॉइंट पर पहुंचकर नीमच माता दर्शन के लिए रवाना हुए। दर्शन के पश्चात ग्रुप की जनरल मीटिंग में ग्रुप की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई । ग्रुप सचिव सुमित खाब्या द्वारा वर्ष 2024-25 में ग्रुप में जुड़े नए सदस्यों का परिचय करवा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आशीष रत्नावत, उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, सहसचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पी आर ओ एडमिन हेमेंद्र जैन, कार्यकारिणी, ग्रुप सदस्यों व बच्चों सहित 100 से अधिक सदस्यो की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अल्पाहार के पश्चयात सचिव सुमित खाब्या द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!