ऋषभदेव : विकेवी स्कूल में 7 दिवसीय समर कैंप का समापन

ऋषभदेव ।  विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय ऋषभदेव स्कूल में पिछले 7 दिनों से चल रहे समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन देख सभी दर्शक दातों तले अंगुली दबा बैठे। समर कैंप में क्रिएटिव कॉर्नर ,विज्ञान शाला, टैलेंट स्पोर्ट लाइट ,निंजा वॉरियर्स गेम, एक्वा एडवेंचर्स ,फील्ड फ्रोलिक्स जिसके अंतर्गत( क्रिकेट फुटबॉल बैडमिंटन ) संगीत कला, स्केटिंग तथा सेल्फ डिफेंस स्केटिंग, स्केटिंग डांस, कराटे, आर्ट और क्राफ्ट, वीडियो एडिटिंग, म्यूजिक, ट्रेकिंग आदि सिखाए गए एवं गतिविधियां करवाई गई।आज अंतिम दिवस में बच्चों द्वारा कठपुतली नृत्य तथा हूला हूप नृत्य भी प्रस्तुत किया गया । छात्रों ने सात दिवसीय इस कैंप में सीखी गई गतिविधियों का सामूहिक प्रदर्शन विवेकानंद सभागार में किया। कैंप में 262 छात्रों ने पूर्ण उत्साह एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की।प्रिंसिपल विजय श्री यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने 7 दिन में जो सीखा उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!