बांसवाड़ा : महिला से जबरन ज्यादती,अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, पति को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से जबरन निकाह कर उसकी बेटियों के भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए कुशलगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में रसीद मकरानी, बांसवाड़ा के एक तांत्रिक, आरोपी के जीजा रसीद, वसीम और मडू उर्फ मकू पर आरोप लगाए। बताया कि मुख्य आरोपी किराए पर कार चलाता है। पीड़िता पति की अनुपस्थिति में कार किराए पर लेकर गई, तब आरोपी ने उसे चंगुल में फंसाया। तीसरी बार उसकी कार में गुजरात में डॉक्टर को दिखाने गई तब रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर एक होटल में उससे बलात्कार किया। वहां अन्य सहयोगियों की मदद से उसके फोटो-वीडियो बनाए। इस आधार पर ब्लैकमेल कर पीड़िता के पति की गैरमौजूदगी में आरोपी जबरन घर में घुसकर बलात्कार की घटना अंजाम देता। गत 31 और 1 जनवरी को भी उसने ऐसा ही किया।

पति को पता चला तो खुला मामला

पीड़िता के पति ने पत्नी के मोबाइल पर कुछ आपत्तिजनक फोटो देखे। उसे समझाया तो पत्नी ने पूरा मामला बता दिया कि कैसे उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। हत्या का प्लान भी बता दिया।

तांत्रिक के जरिये पति की हत्या की योजना बनाई

रिपोर्ट में कहा कि पीड़िता के पति को मारने के लिए आरोपी ने योजना बनाई व जीजा को पहचान के लिए उसके फोटो भेजे। बांसवाड़ा में कथित तांत्रिक के जरिए हत्या करने की योजना बनाई। इसकी जानकारी मुख्य आरोपी ने खुद ही पीड़ित को देकर धमकाया कि उसके पति को मार देंगे, वर्ना धर्म परिवर्तन कर लेना। इसके बाद तुझसे निकाह कर लूंगा, तेरी बेटियों का निकाह भी अच्छे घरों में करा दूंगा।

इनका कहना है

महिला ने गंभीर आरोपी लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

– सवाई सिंह,थानाधिकारी, कुशलगढ़

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!