उदयपुर से डुंगरपुर आ रही रोडवेज बस पलटी,20 से अधिक घायल

सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर रोड पर वागदरी गांव के पास शनिवार शाम एक रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे ने बस में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया गया है। डूंगरपुर रोडवेज की बस उदयपुर से डूंगरपुर आ रही थी। डूंगरपुर रोडवेज डिपो की एक बस शनिवार शाम के समय उदयपुर से डूंगरपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वागदरी के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। घटना के समय बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बस पलटने से बैठी सवारियों को हाथ, पैर, सिर ओर शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान रोड से गुजर रहे लोगों ने रुककर बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर के साथ डॉक्टरों की टीम ने घायलों को जांच के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इसमें से कई लोग शाम के समय उदयपुर से अपने घरों को आ रहे थे। एक्सीडेंट में साहिल पुत्र करमचंद डामोर निवासी पाल देवल, मुकेश पुत्र हाकरचंद अहारी निवासी बिलख, रामा पुत्र नाथू कटारा बांसडवाड़ा, संदीप पुत्र हरिशंकर निवासी सुंदरपुर, नेहा पत्नी लोकेंद्र निवासी हाउसिंग बोर्ड, लक्ष्मण पुत्र गोतम रोत निवासी सांसरपुर, अविनाश पुत्र मुकेश निवासी बिलख, पुष्पा पत्नी मुकेश बिलख, जीना पुत्री हलिया अहारी निवासी रोहनवाडा, शारदा अहारी निवासी रोहनवाडा, अनिता समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को हाथ, पैर सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार

एक्सीडेंट के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। दोनों को कितनी चोटें आई हैं इसका भी पता नहीं लग सका है। वहीं, एक्सीडेंट की खबर मिलते ही कई लोग अपनों की खोज खबर लेने अस्पताल पहुंचे। वहीं, डीएसपी और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम जानी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!